फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the production capacity of the corporation has become 5820 MW

अब 5820 मेगावाट हो गई निगम की उत्पादन क्षमता

Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now the production capacity of the corporation has become 5820 MW
हरदुआगंज ई की 660 मेगावाट क्षमता वाली सुपर क्रिटिकल इकाई के लोकार्पण के बाद उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की क्षमता बढ़कर 5820 मेगावाट हो गई है। पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद निगम की क्षमता में वृद्धि के साथ ही अब प्रदेश में सुपर क्रिटिकल इकाइयों के दौर का श्रीगणेश हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में अनपरा डी की 500 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई की स्थापना के बाद प्रदेश में कोई भी नया विद्युत संयंत्र तैयार नहीं हो पाया था। चार जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदुआगंज ई की 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई का लोकार्पण किया। इससे न सिर्फ निगम की उत्पादन क्षमता बढ़ी है बल्कि प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध होने का मार्ग भी प्रशस्त हुुआ है। गौरतलब हो कि हरदुआगंज से पावर कारपोरेशन को अभी भी 4.21 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली प्राप्त होती है। जबकि एनर्जी एक्सचेंज से पांच से छह रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीदनी पड़ती है। इसके साथ ही अब प्रदेश में सुपर क्रिटिकल इकाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed