फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the district plan will be made afresh, the exercise intensified

सोनभद्र: अब नए सिरे से बनेगी जिला योजना, तेज हुई कवायद

Tue, 21 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Now the district plan will be made afresh, the exercise intensified
पूरा वित्तीय सत्र बीतने को है, लेकिन अब तक जिला योजना की बैठक ही नहीं हो पाई। अब नए सत्र के लिए नई जिला योजना बनाने की कवायद में अफसर जुट गए हैं। सभी सरकारी विभागों की तरफ से नई योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में जिला योजना की बैठक संभावित है। जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में आकांक्षी जनपद सोनभद्र में विकास का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 जिला योजना की बैठक हुई थी। इसमें 323 करोड़ 86 लाख की योजना तैयार की गई थी। जिला योजना से कराए जाने वाले कार्यो के लिए कितनी धनराशि अवमुक्त की गई। विभागों की तरफ से कितनी धनराशि खर्च की गई। इसका डाटा संकलित करने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो विभाग के सभी खंडों में जिला योजना से पैसा नहीं मिला है। इसी तरह से अन्य सरकारी विभागों में भी कार्य कार्य नहीं हुए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2022- 23 में जिला योजना की बैठक नहीं हुई है। शासन स्तर से प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अब जिला योजना की बैठक को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से सभी विभागों को नए स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

योजना में शामिल कई कार्यों के लिए नहीं मिला धन
वित्तीय वर्ष 2021-22 के जिला योजना में शामिल कई कार्यों के लिए अब तक धनराशि जारी नहीं हो पाई है। यह हाल तब है जब अगले साल की जिला योजना की तैयारी चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि जिला योजना में शामिल कार्यो के लिए धन न मिला तो ये कार्य अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई जिला योजना की कवायद चल रही है। विगत जिला योजना की बैठक में हुए कार्यों की सूचना एकत्रित की जा रही है। विभागों को कितना धन अवमुक्त हुआ है, इसमें कितना खर्च हुआ है, इसका डाटा तैयार हो रहा है। -ओपी यादव, जिला अर्थ संख्याधिकारी-सोनभद्र।

नई जिला योजना के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना से धन नहीं मिला है। नए स्टेट हाईवे का सर्वे जिला योजना की बैठक के बाद कराया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। - गोविंद प्रसाद यादव, एक्सईएन- पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed