फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the CMO will call the patients, will ask: whether the treatment was done properly or not

अब सीएमओ करेंगे मरीजों को फोन, पूछेंगे: उपचार ठीक से हुआ या नहीं

Sat, 30 Jul 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Now the CMO will call the patients, will ask: whether the treatment was done properly or not
सोनभद्र। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर शासन गंभीर हो गया है। शासन की तरफ से स्वास्थ्य आपका, संकल्प सरकार का अभियान के तहत सभी सीएमओ और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे 10 मरीजों से रोज फोन पर बात करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा विभाग और मरीजों में संवाद सुधारने और इलाज पर नजर रखने के लिए किया गया है। सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को मरीजों और उनके तीमारदारों का मोबाइल नंबर नोट कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए उप मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सीएमओ को निर्देशित कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो शासन की तरफ से सभी सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को आदेश जारी कर कहा गया है कि सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे 10-10 मरीजों से सीएमओ रोज फोन पर बात करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मरीज व तीमारदारों की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में सुधार लाएं। अभियान की निगरानी के लिए मरीज या तीमारदारों से बातचीत संबंधी रिपोर्ट चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महानिदेशालय और चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को रोज देनी होगी, ताकि मुख्यालय स्तर से निगरानी कर रिपोर्ट तैयार की जा सकें। सीएमओ स्तर से सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और तीमारदारों का मोबाइल नंबर मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनसे बातचीत कर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जा सकें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य आपका, संकल्प सरकार का अभियान के तहत प्रतिदिन दस मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीड बैक लिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशानुसार मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया न कराने वालों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed