{"_id":"5eb82f968ebc3e90460220f6","slug":"now-pipri-co-will-investigate-suspended-soldiers-sonbhadra-news-vns524280293","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निलंबित सिपाही की जांच करेंगे पिपरी सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निलंबित सिपाही की जांच करेंगे पिपरी सीओ
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी ने अवैध वसूली करने के आरोप में ओबरा थाने में तैनात रहे निलंबित सिपाही प्रदीप की जांच पिपरी सीओ को सौंप दी है। उनकी रिपोर्ट पर आरोपी सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों एसपी ने ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा की रिपोर्ट पर सिपाही को निलंबित कर दिया था।
पिछले कुछ दिन पूर्व ओबरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा ट्रकों की इंट्री करने नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर ओबरा सीओ ने प्रकरण की जांच कर एसपी को रिपोर्ट दी। सीओ की जांच में सिपाही पर लगे आरोप काफी हद तक सही निकला था। एसपी ने सीओ की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद आरोपी सिपाही प्रदीप राय को निलंबित कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे में संज्ञान में एक वीडियो आया था, जिसमें ओबरा थाने में तैनात एक सिपाही पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगे थे। उस वीडियो में प्रथम दृष्टया सत्यतता पाए जाने पर आरोपी सिपाही प्रदीप राय को निलंबित कर दिया गया है। इस संबध में पिपरी क्षेत्राधिकारी को प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। शीघ्र ही उनके जांच के आधार पर जैसी सत्यता प्रमाण पाए जाएंगे उसके आधार पर सिपाही के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।