{"_id":"647397db8b4a044dc10dab18","slug":"now-meter-will-also-be-installed-on-irrigation-power-sonbhadra-news-c-20-1-227778-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अब सिंचाई वाले बिजली कनेक्शन पर भी लगेगा मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अब सिंचाई वाले बिजली कनेक्शन पर भी लगेगा मीटर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बिना मीटर लगाए सिंचाई के लिए बिजली उपभोग कर रहे किसानों के यहां मीटर लगाया जाएगा। इसकी कवायद में बिजली विभाग जुट गया है। विभाग की तरफ से जिले में कुल 30 हजार अनमिटर्ड सिंचाई कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। ऐसे किसानों के यहां मीटर लगाने की कवायद शुरु हो गई है। मीटर के हिसाब से ही विभाग को शासन से सब्सिडी मिलेगी। हालांकि सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाए जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो किसानों को सिंचाई कनेक्शन पर सब्सिडी दी जाती है। मगर शासन स्तर से अब बिना मीटर वाले कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। ऐसे में बिजली विभाग को ज्यादा चपत लग रहा है। ऐसे में विभाग की तरफ से सिंचाई कनेक्शन लिए किसानों के यहां बिजली मीटर लगवाया जा रहा है। विभागीय कर्मचारी शत प्रतिशत सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाने की कवायद में जुट गए हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल करीब 30 हजार किसान बिना मीटर के सिंचाई के लिए बिजली उपभोग कर रहे हैं। इसके एवज में किसान महीने के हिसाब से बिल जमा करते हैं। सिंचाई कनेक्शन पर शासन की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब शासन स्तर से अनमिटर्ड कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं दिया जा रहा है। इस नाते सभी सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाना अनिवार्य हो गया है। इसी क्रम में विभाग की तरफ से मीटर लगाया जा रहा है। अब तक करीब 8000 मीटर लगाया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ से सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाए जाने से किसानों में असंतोष है। सदर ब्लॉक के ओरगाई गांव निवासी विजय राम पांडेय का कहना है कि सिंचाई वाले कनेक्शन पर मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए। सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाने का किसान विरोध भी कर रहे हैं।
कोई बिजली कनेक्शन बिना मीटर का नहीं होगा। शासन की तरफ से मीटर के आधार पर ही सब्सिडी दी जाएगी। इस नाते सिंचाई कनेक्शन पर मीटर लगाया जा रहा है। चिह्नित किए गए अनमिटर्ड कनेक्शन पर शत प्रतिशत मीटर लगाने की कार्रवाई की जानी है। - केएस यादव, एसडीओ-बिजली।