फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now information about Matri Vandana Yojana will be available on dial 104

अब डायल 104 पर मिलेगी मातृ वंदना योजना की जानकारी

Mon, 08 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now information about Matri Vandana Yojana will be available on dial 104
पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए उनके खाते में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किस्तों में 5000 रुपये भेजे जाते हैं। योजना के तहत लाभार्थियों की जानकारी बढ़ाने और समस्याओं के समाधान के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की जानकारी व समस्या के समाधान के लिए अब हेल्पलाइन नंबर 104 डायल करना होगा। राज्य स्तर पर संचालित पीएमएमवीवाई के हेल्पलाइन नंबर में बदलाव किया गया है। पहले हेल्पलाइन नंबर 7998799804 था। उन्होंने बताया कि पीएमएमवीवाई व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हेल्पलाइन नंबर 104 पर लाभार्थी व आमजन संपर्क कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में अब तक 37,508 पात्र लाभार्थियों का पीएमएमवीवाई पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा चुका है और सभी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर कराया जाए। जिला कार्यक्रम समन्वयक रिपुंजय श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करके घर बैठे लाभार्थी योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया की जुलाई 2022 तक 51,456 लक्ष्य के सापेक्ष 46,561 पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed