{"_id":"682cc46dc7497c38e6018509","slug":"now-dhanbad-ltt-special-train-will-run-with-new-time-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128626-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अब नए समय से चलेगी धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अब नए समय से चलेगी धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन 03379-80 के परिचालन में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन नए समय से संचालित होगी। वहीं इसी रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेन 03327-28 को निरस्त कर दिया गया है।
धनबाद मंडल के वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से गाड़ी संख्या 03379-03380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद स्पेशल के परिचालन में संशोधन किया गया है।
अब गाड़ी संख्या 03379 धनबाद से रात 11 बजे खुलेगी। वहां से कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड होते हुए सुबह 07.10 बजे रेणुकूट, 08.10 बजे ओबरा डैम, 10.40 बजे सिंगरौली के रास्ते तीसरे दिन दोपहर 2.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह गाड़ी संख्या 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 5 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5.50 बजे सिंगरौली, 7.20 बजे ओबरा डैम, 8.25 बजे रेणुकूट, 10.10 बजे गढ़वा रोड, 11 बजे डाल्टनगंज होते हुए तीसरे दिन सुबह 08 बजे धनबाद पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच संचालित नियमित गाड़ी संख्या 03327 अगले 24 मई से 28 जून तक और गाड़ी संख्या 03328 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से धनबाद 25 मई से 29 जून तक निरस्त रहेगी।