फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notices Issued to 44 Unrecognized Schools and Coaching Centers Across Four Areas, Including Babhni and Myorpur

Sonebhadra News: बभनी-म्योरपुर समेत चार क्षेत्रों में बिना मान्यता चल रहे 44 स्कूलों और कोचिंग सेंटर को नोटिस

Fri, 08 May 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to 44 Unrecognized Schools and Coaching Centers Across Four Areas, Including Babhni and Myorpur
बभनी। शिक्षा क्षेत्र बभनी, म्योरपुर, कोन और दुद्धी क्षेत्र में बिना मान्यता और पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहे 44 विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों को जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने नोटिस जारी किया है। इन सभी विद्यालयों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय का संचालन होते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से बताया गया कि इन अवैध शिक्षण संस्थानों के संचालन के संबंध में कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कुल 27 विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है। बभनी और म्योरपुर क्षेत्र के कुल 44 विद्यालय और कोचिंग सेंटर इस सूची में शामिल हैं। इनमें डॉ.राम मनोहर लोहिया स्टार संस्कार पब्लिक स्कूल, जीनियस पब्लिक स्कूल, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, एमएसडी पब्लिक स्कूल, महावीर सरस्वती ज्ञान मंदिर, बाबा वासुदेव शिक्षण संस्थान, वीर लोरिक बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, उज्ज्वल पवित्र ज्ञान मंदिर, डीपीएस पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, चेतना विद्यालय, एनडी पब्लिक स्कूल, विकास पब्लिक स्कूल, अवध बिहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राज मोहिनी इंटर कॉलेज, देवी शरण इंटर कॉलेज, भगत सिंह शिक्षण संस्थान, कान्हा शिक्षण संस्थान, मां यशोदा कॉन्वेंट स्कूल, मार्कोज कोचिंग सेंटर, देवानंद पब्लिक स्कूल, दी लीजेंट पब्लिक स्कूल, सावित्री देवी इंटर कॉलेज, रानी दुर्गावती इंटर कॉलेज और जेपीएस पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी अवैध संस्थानों को नोटिस जारी कर बंद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कोई संस्थान संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed