फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination for district planning member on 17th

Sonebhadra News: जिला योजना सदस्य के लिए 17 को नामांकन

Wed, 07 Jun 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nomination for district planning member on 17th
सोनभद्र। निकायों का चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रशासन जिला योजना के नए सदस्यों के निर्वाचन में जुट गया है। जिले की दस निकायों से जिला योजना समिति के लिए चार सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए नामांकन 17 जून को होगा। चुनाव के लिए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिले के विकास का खाका खींचने के लिए प्रतिवर्ष सभी विभाग मिलकर जिला योजना तैयार करते हैं। प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में होने वाली बैठक में जिला योजना समिति इस पर चर्चा करती है और उसमें शामिल प्रस्तावों को मंजूरी देती है। जिला योजना में पंचायतों से कुल 20 सदस्य चुने जाते हैं। इसमें 16 सदस्य ग्रामीण पंचायतों से आते हैं, जबकि नगरीय निकायों के लिए चार पद हैं। एक पद अनारक्षित है, जबकि अन्य तीन पदों का आरक्षण महिला, पिछड़ा वर्ग महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए है।
विज्ञापन

जिले की दस निकायों में से कुल 144 सदस्यों में से चार सदस्यों का चयन किया जाना है। यही सदस्य नगरीय निकायों की ओर से जिला योजना की बैठक में पक्ष रखेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह पटेल ने बताया कि जिला योजना सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन 17 जून को सुबह 11 से शाम चार बजे जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। नामांकन के बाद इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 21 जून को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगी। इसके बाद 25 जून को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान के बाद मतों की गिनती होगी। जिले के सभी निकायों के सदस्य इसके मतदाता हैं। सूची को अद्यतन करते हुए प्रकाशित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed