फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No settled land dispute

नहीं सुलझा जमीन विवाद

Tue, 17 Apr 2018 11:30 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 17 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
No settled land dispute
समस्याएं सुनते डीएम अमित कुमार।
जिले में समाधान दिवस महज औपचारिकता बन गए हैं। फरियादी कई बार तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं पर समाधान से दूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तमाम ऐसे फरियादी दिखे, जो पिछले चार से पांच बार से समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या जस की तस है।
दुद्धी तहसील क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के राजकुुमार का जमीन संबंधी विवाद है। पिछले तीन समाधान दिवसों में उन्होंने समस्या के निदान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन समस्या जस की तस रह गई। चौथी बार फिर वह समाधान दिवस पर पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उनकी गरज सिर्फ इतनी है कि जमीन की पक्की पैमाइश कराकर विवाद खत्म कर दिया जाए। कोलीनडूबा गांव के रामेश्वर राशन कार्ड बनाने से संबंधी समस्या को लेकर यहां आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले चार बार से वे आ रहे हैं लेकिन उनकी समस्या बनी हुई है।
प्रतिमा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद कहती हैं कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर वह एक दर्जन बार से तहसील दिवस में फरियाद लगा चुकी हैं लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

लालजी कुशवाहा चिल्का डाड़ भी जमीन संबंधी मामले को लेकर मंगलवार को पांचवीं बार फरियादी बनकर आए थे। रामदास, झारो खुर्द निवासी पिछले दस दिवस से प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह ने दुद्धी तहसील में लोगों की समस्या सुनी। डीएम की अध्यक्षता वाले समाधान दिवस में महज 61 में सिर्फ छह मामले ही निस्तारित हुए। पूरे जिले में 140 में से 23 लोगों की समस्या का ही निदान हो सका। राबर्ट्सगंज में सीडीओ रामाश्रय और एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने समस्याएं सुनी। यहां 28 मामले आए जिनमें से छह का निस्तारण हुआ। घोरावल में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम शादाब असलम ने समस्या सुनी। यहां 51 शिकायतें आई जिनमें से 11 से शिकायत निस्तारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed