फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lock lock in toilets as soon as CM leaves

सीएम के जाते ही शौचालयों में लटका ताला

Thu, 13 Sep 2018 11:15 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 13 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lock lock in toilets as soon as CM leaves
बहुअरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का बंद पड़ा शौचालय। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वापस जाते ही उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बहुअरा के शौचालयों में ताला लटकने लगा है। स्मार्ट क्लास कक्ष से प्रोजक्टर समेत अन्य उपकरण नदारद हो गए। इसके अलावा फूल-पौधों के गमलों को भी हटा दिया गया। इसका खुलासा गुरुवार को विद्यालय अमर उजाला टीम के पहुंचने पर हुआ।  
विज्ञापन


राबर्ट्र्सगंज ब्लॉक के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार की दोपहर 12.55 मिनट पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। यहां सीएम ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 101 महिलाओं को पीको मशीन वितरित किया था। इसके अलावा सोलर रसोई घर और स्मार्ट क्लब घर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री मुसहर बस्ती का निरीक्षण कर वहां से कलेक्ट्रेट चले गए। उधर सीएम के जाते ही स्कूल परिसर में लगे फूल-पौधों के गमले स्मार्ट क्लास रूम में लगे प्रोजेक्टर समेत अन्य उपकरणों को हटा दिया गया। इतना ही नहीं स्कूलों और आंगनबाड़ी केेंद्रों के शौचालयों में ताला बंद कर दिया गया। हालांकि बालक के लिए शौचालय खुला रहा। शौचालयों में ताला बंद होने से सबसे अधिक छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापक रिजवाना ने कहा कि शौचालयों में नया ताला लगाकर चेक किया जा रहा है कि बंद हो रहा है या नहीं। कहा कि स्कूल में जब छात्र-छात्राएं रहते है तो शौचालय खुले रहते हैं और बंद होने पर शौचालयों में ताला बंद कर दिया जाता है।


उधर प्रोजेक्टर हटाए जाने के संबंध में अनुदेशक सिद्वार्थ ने कहा कि शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने प्रोजेक्टर को निकाल कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है इसलिए रख दिया गया है। इस संबंध मेें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्रोजेक्टर निकाले जाने और शौचालयों में ताला बंद करने का मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच कराकर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed