फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No lighting arrangements in Vikas Bhawan

Sonebhadra News: विकास भवन में प्रकाश के इंतजाम नहीं

Mon, 23 Sep 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
No lighting arrangements in Vikas Bhawan
सोनभद्र। जिले भर के विकास कार्यों की रूपरेखा जिस विकास भवन में तैयार होती है, उसी में प्रकाश के मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। बिजली गुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगे सोलर पॉवर प्लांट की बैटरी की मियाद पूरी हो गई है। कुछ विभागों ने प्रकाश के अन्य वैकल्पिक इंतजाम किए हैं, जो नाकाफी साबित हो रहे हैं। इससे कामकाज बाधित हो जाता है। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। संवाद
विज्ञापन


सिर्फ पांच विभागों में कनेक्शन

विकास भवन की तीसरी मंजिल पर लगे सोलर पॉवर प्लांट से सिर्फ पांच विभागों में कनेक्शन है। यूपीनेडा विभाग से संचालित इस सोलर पॉवर प्लांट से मौजूदा समय में नेडा कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, डीडीओ कार्यालय, कौशल विकास मिशन और अर्थसंख्याधिकारी कार्यालय में बिजली सप्लाई हो रही है। बिजली गुल होने की स्थिति में सिर्फ इन्ही पांच विभागों में सोलर पॉवर प्लांट से बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन


अन्य विभागों का काट दिया कनेक्शन

विकास भवन में 25 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट लगा जरूर है। प्लांट में लगी बैटरी की मियाद खत्म होने से सिर्फ 70 फीसदी ही बिजली उत्पादन हो पा रहा है। इस वजह से समाज कल्याण विभाग, एनआरएलएम, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग सहित अन्य विभागों की बिजली काफी पहले ही काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर बढ़ जाती है परेशानी

आंधी-बारिश की वजह से बीते दिनों विकास भवन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे कई विभागीय कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया था। सहकारिता विभाग, सीवीओ कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, एनआरएलएम, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग सहित अन्य कार्यालयों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इससे ज्यादा समय तक बिजली गुल रहने की स्थिति में इन कार्यालयों में कामकाज ठप हो जाता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है।

वर्जन:
विकास भवन की छत पर 25 केवी का सोलर पॉवर प्लांट लगा है। इसी वर्ष मार्च में प्लांट की बैटरी की वारंटी खत्म हो गई है। प्लांट से कम ही बिजली उत्पादन हो पा रहा है, ऐसे में सभी विभागों में बिजली आपूर्ति होना संभव नहीं है। - चंद्रशेखर, नेडा परियोजना अधिकारी।


वर्जन:

पहले सोलर पॉवर प्लांट से कार्यालय में कनेक्शन था। कनेक्शन कट जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इन्वर्टर लगा है। बिजली गुल होने पर इन्वर्टर से काम चलता है। ज्यादा देर तक बिजली नहीं होने पर कामकाज को लेकर समस्या होती है।

- रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed