फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No development without making the district Duddhi

दुद्धी को जिला बनाए बगैर विकास नहीं

Fri, 09 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 09 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
No development without making the district Duddhi
पिपरी में उपजिलाधिकारी कार्यालय में दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपते लोग।
 पिपरी स्थित उपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को वकीलों, समाजसेवियों और नगरवासियों ने धरना देकर दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया। 
विज्ञापन



धरने की अगुवाई कर रहे दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार ने दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नहीं की। दुद्धी को जिला बनाये बगैर दक्षिणांचल के आदिवासियों का भला होने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


1989 में मिर्जापुर से अलग होकर सोनभद्र जिला बनाया गया था। यदि उस समय जिला मुख्यालय दक्षिणांचल में बनता तो जिले की तस्वीर ही दूसरी होती। दक्षिणांचल में विकास कार्यों के लिए सरकारी धन का जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी और ठेकेदार जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। बीते 27 वर्षों में जितना धन दक्षिणांचल के विकास के लिए आया, यदि उसका आधा भी सही तरीके से उपयोग किया गया होता तो आज जिले की तस्वीर दूसरी होती। इस दौरान अरविंद यादव, अंजनी यादव, विवेक केशरी, संजय तिवारी, भोला सिंह, प्रवीण, मनोज, राकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed