{"_id":"5efe031e8ebc3e42ee104faa","slug":"nine-detained-including-two-women-in-an-attack-on-security-guards-sonbhadra-news-vns5335490196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले में दो महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले में दो महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में बुधवार को डायमंड क्लब में शिफ्ट हुए निजी सुरक्षा गार्डों की मेडिकल परीक्षण करने आई चिकित्सकीय टीम व गार्डों पर अचानक हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में सुरक्षा गार्ड प्रबंधक सौरभ चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।
इस घटना में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के प्रबंधक सौरभ चतुर्वेदी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस मामले में दो महिलाओं समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घायल तीन जवानों ज्वाला प्रसाद शाह, शीतल शरण प्रेम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का इलाज किया जा रहा है।
बंद गेट खोलने की मांग
बभनी। ग्राम प्रधान भागीरथी ने आरोप लगाया कि चार महीने से एनटीपीसी का एक गेट चार महीने से बंद है। इसके चलते ग्रामीण उस गेट की तरफ से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना सुरक्षा गार्डों की जब मेडिकल जांच करनी थी कि तो वह जांच अस्पताल में होनी चाहिए थी। गांव में लाकर जांच नहीं करनी चाहिए थी। जांच में अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध मिलता तो वहीं अस्पताल में ही क्वारंटीन कर देते। गांव में लाकर जांच करने पर ग्रामीणों में इसका गलत संदेश गया। जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। प्रधान में एटीपीसी रिहंद प्रबंधन से बंद गेट को तत्काल खोले जाने की मांग भी की।