फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nigahi, Anpara, Shaktinagar and Baidhan won the matches.

Sonebhadra News: निगाही, अनपरा, शक्तिनगर और बैढ़न ने जीते मैच

Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nigahi, Anpara, Shaktinagar and Baidhan won the matches.
फुटबॉल खिलाड़ी नागेंद्र यादव की स्मृति में बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निगाही, अनपरा, शक्तिनगर और बैढ़न ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ अनपरा परियोजना के जीएम प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी ने किया।
पहले दिन चार टीमों के बीच मैच हुए। पहला मैच रेणुसागर और निगाही फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें निगाही ने 3-0 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच अनपरा स्पोर्टिंग क्लब और राॅबर्ट्सगंज तियरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें अनपरा ने 1-0 के जीत हासिल की। तीसरे मैच में विंध्यनगर फुटबॉल क्लब को शक्तिनगर फुटबॉल क्लब ने 2-1 से हराया। चौथा मैच एमएसबी बार्सिलोना बैढ़न ने 4-1 से जीता। उसने हीरवा फुटबॉल क्लब को हराया। निर्णायक की भूमिका में वाहिद, अनिल थापा, हरिशंकर, माघवेंद्र सिंह, लवकुश तिवारी, एसएन विश्वकर्मा, मानस राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन निर्भय यादव और सचिव सुरेंद्र यादव की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर परियोजना के क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी हलधर राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed