फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NIA officer Tanzil Ahmed and his wife's murderer Munir's night kept changing

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी के कातिल मुनीर की करवटें बदलते बीत रही रात

Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
NIA officer Tanzil Ahmed and his wife's murderer Munir's night kept changing
एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी के हत्यारे मुनीर की रातें करवटें बदलते बीत रही हैं। कोर्ट से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से वह बेचैन है। हालांकि उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। जिला जेल की तन्हाई बैरक में रखे गए मुनीर की हर गतिविधि पर सुरक्षाकर्मी पैनी निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन

दो अप्रैल 2016 की रात एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना पर एक विवाह समारोह से लौटते समय दिल्ली में हमला हुआ था, जिसमें तंजील अहमद की मौत हो गई थी। उपचार के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोहरे हत्याकांड में बिजनौर के सहसपुर निवासी शातिर अपराधी मुनीर और रैयान को 21 मई को बिजनौर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा के बाद रैयान को बिजनौर जेल में ही रखा गया है जबकि मुनीर को शनिवार की देर रात सोनभद्र जेल लाया गया। उसे यहां कड़ी सुरक्षा के बीच तन्हाई बैरक में रखा गया है। जेल में दाखिल होने के बाद से ही उसकी हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुनीर अंदर से बेचैन है लेकिन उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। पिछली दोनों रातें उसकी करवटें बदलते बीती हैं। दिन में भी वह बैरक में एक छोर से दूसरे छोर पर टहलते हुए बिता रहा है। कोने में बैठकर अकेले ही कुछ बुदबुदाता रह रहा है। जिला जेल गुरमा के अधीक्षक जगदंबा दुबे के मुुताबिक मुनीर शातिर अपराधी है। उसकी सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। बैरक के आसपास कड़ी सुरक्षा लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed