{"_id":"69011cf5bd887dd135084c50","slug":"newborn-baby-girl-abandoned-under-a-cliff-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136531-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नवजात बच्ची को चट्टान के नीचे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नवजात बच्ची को चट्टान के नीचे छोड़ा
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में इको प्वाइंट के पास चट्टान के नीचे सोमवार को सुबह नवजात बच्ची पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां जांच पता चला कि बच्ची का जन्म समय से काफी पहले हो गया है। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को बीएचयू ले गई।
सुबह साढ़े 10 बजे इको प्वाइंट पर ठेला दुकान लगाने पहुंचे दुकानदारों को पास की एक चट्टान पर नवजात बच्ची पड़ी दिखी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां एनआईसीयू में बच्ची का उपचार और परीक्षण किया गया। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि नवजात को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। बेहतर उपचार और देखभाल के लिए उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज को मौके पर भेजा गया था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनसेट-
बच्ची की रीढ़ की हड्डी विकसित नहीं
जिला अस्पताल में जांच के दौरान बच्ची का वजन एक किलो 600 ग्राम पाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चार से छह महीने के बीच प्रसव हुआ है। बच्ची की रीढ़ की हड्डी (बैक बोन) विकसित नहीं हो पाई है।