फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New record of corona infected, 538 patients found in one day

कोरोना संक्रमितों का नया रिकार्ड, एक दिन में मिले 538 मरीज

Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
New record of corona infected, 538 patients found in one day
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ दिया। बीते 24 घंटे के भीतर 538 नए मरीज मिले, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। 149 लोग स्वस्थ होकर घर गए।
विज्ञापन

जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में अब कुल सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 2658 हो गई है। जबकि शुरूआत से लेकर अब तक 8636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय केस का दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गया है। स्वस्थ होने की रफ्तार 68.03 फीसदी है। यानी अब तक कुल 5875 लोग स्वस्थ हुए हैं। मरने वालों की संख्या 103 हो गई है। मृतकों की उम्र के हिसाब से आंकड़ा देखें तो सर्वाधिक मौत 61 वर्ष से अधिक उम्र वालों की हुई है। अब तक इस उम्र के 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के आईसीयू में 18 आक्सीजन सपोर्ट और 22 वेंटिलेटर है। यानी कुल 40 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटिलेटर वाले हैं। इसमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 26 लोग हैं जबकि पांच लोग वेंटिलेटर पर हैं। जिले में 17 वेंटिलेटर शेष है। सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता महज 56 सिलिंडर की है। हालांकि बी टाइप के ऑक्सीजन सिलिंडर 68 हैं। जिले में 19 रेडमेसिविर भी है।
विज्ञापन

टीकाकरण पर जोर
अब जिले में टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगे इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दो गज की दूरी, मास्क जरूरी के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा इसकी गणना की जा रही है। उधर, सोमवार को राबर्ट्सगंज के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने के बाद लोग खुश दिखे। यहां सदर विधायक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed