फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New initiative in schools, will find solutions through quiz

स्कूलों में नई पहल, प्रश्नोत्तरी से ढूंढेंगे हल

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
New initiative in schools, will find solutions through quiz
परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता व विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अब हर शनिवार को प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए बीएसए की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश भी दिये गये हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक ओर जहां जिले के परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए शिक्षकों की ओर से जोर लगाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से परिषदीय स्कूलों को निजी से बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बीएसए हरिवंश कुमार के निर्देश पर अब शिक्षक सप्ताह में जो भी बच्चों को पढ़ाएंगे उसके आधार पर प्रश्नों की एक क्विज तैयार करेंगे। प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी होगी। सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं गलत जवाब देने वाले बच्चों के स्तर में सुधार के लिए उन पर अलग से काम किया जाएगा। इस दौरान यह भी ध्यान दिया जायेगा कि कोई भी विद्यार्थी हतोत्साहित न हो। बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि स्कूलों में प्रश्नोत्तरी कराने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को उस दिन की प्रमुख खबरों और अपने आसपास की प्रमुख घटनाओं की भी जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के पास योग्य शिक्षक हैं, जिनका सही इस्तेमाल कर हम शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार ला सकते हैं। विभागीय आदेशों के साथ ही शिक्षकों को अपने स्तर से भी नए प्रयोग कर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देना चाहिए। हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed