फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New government will take oath in ten bodies today

Sonebhadra News: दस निकायों में आज शपथ लेगी नई सरकार

Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
New government will take oath in ten bodies today
सोनभद्र। जिले की दस निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण 27 मई को होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए शुक्रवार को तैयारियां जोरों पर रही। पंडाल और स्टेज के साथ अतिथियों के स्वागत का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। सभी अध्यक्ष और सदस्य खुद व्यवस्था की निगरानी करते रहे। अपने सभी करीबियों को समारोह में आने के लिए निमंत्रित भी किया। प्रत्येक निकाय में होने वाले इस समारोह में संबंधित तहसील के एसडीएम को शपथ ग्रहण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए निकाय वार अलग-अलग समय तय किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह राजा तेजबली शाह (आरटीएस) क्लब मैदान में दोपहर दो बजे से होगा। इसके लिए वहां पंडाल सजाने में नगर पालिका के लोग मुस्तैदी से डटे रहे। समारोह स्थल के आसपास साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का खास ध्यान दिया जा रहा था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूबी प्रसाद को एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार मिश्र शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में भी एसडीएम सदर नई अध्यक्ष मीरा यादव को शपथ दिलाएंगे। यहां कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान में होगा। नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव व सभी दस सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कान्हा गार्डेन में सुबह 10 बजे से एसडीएम रमेश कुमार के निर्देशन में होगा। नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली को ओबरा एसडीएम प्रभाकर सिंह सुबह दस बजे सब्जी मंडी रामलीला मैदान में, नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी का शपथ ग्रहण दोपहर दो बजे क्लब नंबर-1 और नगर पंचायत डाला बाजार की अध्यक्ष फूलवंती देवी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष कमलेश मोहन को रामलीला मैदान में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह अपराह्न दो बजे, नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्ष ममता सिंह को सुबह 11 बजे गांधी मैदान रेणुकूट, नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह का शपथ ग्रहण दोपहर 02 बजे से आंबेडकर पार्क पिपरी और नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष विश्राम बैसवार का शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे से अनपरा तापीय परियोजना के प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से होगा। सभी कार्यक्रम स्थलों का नवनिर्वाचित चेयरमैन, ईओ व सदस्यों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed