फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti

जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद बोस

Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti
घोरावल स्थित भारतीय इंटर कॉलेज के सभागार में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पुष्प अर्पित करत? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। इसमें उन्हें जगह-जगह पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के समक्ष शनिवार को दोपहर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर लोगों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने हेतु आजाद हिंद फौज का गठन कर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देने वाले, अदम्य साहसी, वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजादी दिलाई थी। भारत मां के ऐसे महान सपूत को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रणजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आत्मप्रकाश त्रिपाठी, जेबी सिंह, दयाराम यादव, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। यहां प्रवक्ता प्रशांत पहाड़ी के संचालन में विद्यालय की अंशिका, अभिषेक, इच्छा, सौम्या ने नेताजी के जीवन एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किया। इस दौरान रविंद्र भारती, हरिकेश यादव, पवन, नरोत्तम, अजय, मनोज, प्रवीण, निशा मौजूद रहीं। घोरावल: भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल के सभागार में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। यहां नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। यहां प्रबंधक करुणाकर पाठक, गणेशदेव पांडेय, अध्यक्षता भाजपा नेता राजकुमार चतुर्वेदी ने किया, जबकि संचालन शिक्षक उमेश शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ. लालजी सिंह, लवकुश चौबे, कोषाध्यक्ष अजय सिंह मौजूद थे। केकराही: जेएसपी महाविद्यालय, इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई, एवं पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी, कसया कलामें पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। इसमें प्रबंध निदेशक डॉ. प्रसनं पटेल, डॉ. रतनलाल सिंह, राजेंद्र पाल मौजूद रहे। खलियारी: कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां के कैंप क्लास के दौरान नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों को नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। चुर्क: नगर स्थित रामलीला मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनी। युवा भारत संगठन की ओर से हुए कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। यहां कई लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान आशीष पाठक, डॉ. अजय कुमार शर्मा, पंकज, शिखर कनोडिया, बलकार सिंह, जसकीरत सिंह मौजूद रहे। शिविर में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. माणिक चंद ने 38 लोगों का बीपी, 29 लोगों का हिमोग्लोबिन चेक किया। सात लोगों ने रक्तदान किया। दुद्धी: मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेताजी की जयंती मनी। यहां डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कंबल वितरित किया। इस दौरान रुनिया देवी, राजकुमारी भुईया, चिंता देवी, जय प्रकाश, जवाहिर गुप्ता, सजीवन हरिजन, मीना देवी, शकीना बानो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed