फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Negligence took life of a six day old child in Sonbhadra

Sonbhadra News: लापरवाही ने ली छह दिन के बच्चे की जान, दंपति ने नहीं मानी थी चिकित्सक की सलाह

Thu, 29 Feb 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

Sonbhadra News: एक सप्ताह पहले सुशील की पत्नी शोभा देवी ने बच्चे को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। दो दिनों के बाद सामान्य हालात को देखते हुए दोनों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Negligence took life of a six day old child in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में एक शिशु की मौत से कोहराम मच गया है। छह दिन पूर्व जन्मे बच्चे को तबीयत खराब होने पर दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। दंपती का यह पहला बच्चा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले सुशील की पत्नी शोभा देवी ने बच्चे को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। दो दिनों के बाद सामान्य हालात को देखते हुए दोनों को छुट्टी दे दी गई। बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बच्चे की नाजुक हालत देख उपचार किया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी। 
विज्ञापन


परिजन जिला अस्पताल न जाकर वहीं रुके रहे। दोपहर में बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि बच्चे की नाभि में सुतली की राख लगा दिए थे। नवजात ने दूध पीना बंद कर दिया। इस पर परिजन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर आए। लगातार बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed