फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL will help in beautifying Vishwanath Dham, signing of MoU letter of 1.28 crores

विश्वनाथ धाम को संवारने में मदद करेगा एनसीएल, 1.28 करोड़ के समझौता ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर

Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
NCL will help in beautifying Vishwanath Dham, signing of MoU letter of 1.28 crores
एनसीएल आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सीएसआर के तहत काशी विश्वनाथ को संवारने में मदद करेगा। सोमवार को इस संबंध में एनसीएल ने श्री काशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। वाराणसी में हुए इस कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह और वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) एके सिंह और काशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने हस्ताक्षर किए। करीब 1.28 करोड़ रुपये के इस एमओयू से काशी विश्वनाथ धाम में ऑडियो गाइड टूर और स्मार्ट कियोस्क का संचालन होगा। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्में, श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर के कांफ्रेंस रूम में डिजिटल मीडिया की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि एनसीएल ने पिछले वित्तीय वर्ष में सिंगरौली व सोनभद्र में अपने सीएसआर कार्यों पर 132.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed