फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL sets target of planting 10.43 lakh saplings

Sonebhadra News: एनसीएल ने 10.43 लाख पौधरोपण का रखा लक्ष्य

Fri, 21 Jun 2024 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
NCL sets target of planting 10.43 lakh saplings
एनसीएल ने सतत खनन और हरित आच्छादन के लिए चालू वित्त वर्ष में 656.02 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 10.43 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पौधरोपण यूपी व एमपी क्षेत्र में मौजूद कोयला खदानों की भूमि पर होगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एनसीएल ने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) के साथ मध्यप्रदेश में स्थित एनसीएल की खदानों अमलोरी, ब्लॉक-बी, निगाही, दुद्धीचुआ, जयंत, झिंगुरदा और यूपी वन निगम के रेणुकूट वन प्रभाग के साथ कंपनी की उत्तर प्रदेश स्थित बीना, खड़िया, कृष्णशिला और दुद्धीचुआ (उप्र स्थित क्षेत्र) की खदानों में पौधों के रोपण के लिए एमओयू किया है। कंपनी चार साल तक उसकी देखभाल भी करेगी। एमओयू के तहत चालू वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) की ओर से मप्र में स्थित एनसीएल की खदानों में स्थित अधिभार व समतल क्षेत्र में 227.25 हेक्टेयर भूमि पर 568125 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेणुकूट वन प्रभाग की ओर से एनसीएल की उत्तर प्रदेश स्थित खदानों के अधिभार पर 56.87 हेक्टेयर में 1.46 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए खदान के अधिभार डंप व समतल भूमि निर्धारित की गई है जहां बड़े स्तर पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंंगे। एनसीएल ने खदान क्षेत्र के बाहर डीग्रेडेड वन भूमि मे वर्ष 2024-25 में पौधरोपण के लिए सिंगरौली वन प्रभाग को 270 हेक्टेयर में 168750 पौधे लगाने और रेणुकूट वन प्रभाग को 100 हेक्टेयर में 160000 पौधे लगाने का कार्यादेश भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता पत्रों के हस्ताक्षरित होने के समय एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (पर्यारण/वन) संजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) एचबी शिंदे, सलाहकार (पर्यावरण) एमएम मिश्रा , उप प्रबंधक (पर्यावरण) डीके सैनी, मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से संभागीय प्रबंधक रीवा- सीधी परियोजना मंडल राकेश कोडापे, परियोजना रेंज अधिकारी निगाही आरके पांडेय, परियोजना रेंज अधिकारी दुद्धीचुआ एसएन शुक्ला उपस्थित रहे। रेनूकूट वन प्रभाग की ओर से डीएफ़ओ रेनूकूट स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed