फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL deputy manager's body found on the side of the railway track

Sonebhadra News: रेल ट्रैक के किनारे मिला एनसीएल के डिप्टी मैनेजर का शव

Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
NCL deputy manager's body found on the side of the railway track
एनसीएल के डिप्टी मैनेजर का शव बुधवार कोयला परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के समीप रेल ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। अधिकारी गोरखपुर के रहने वाले थे और एनसीएल के जयंत कोयला क्षेत्र में डिप्टी मैनेजर (विद्युत एवं यांत्रिकी) के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी पर कोयला क्षेत्र के अधिकारी व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर स्थित आवास से डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र कुमार (32) सुबह कार्य स्थल के निकले थे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार कोल इंडिया में नियुक्ति के बाद यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक डिप्टी मैनेजर गोरखपुर के निवासी थे। ट्रेन की पटरी पार करते समय हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed