फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Naxalite Ajit Kol appeared under tight security

Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा में पेश हुआ नक्सली अजीत कोल

Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Naxalite Ajit Kol appeared under tight security
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में बृहस्पतिवार को हार्डकोर नक्सली अजीत कोल को कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसके अन्य साथियों के उपस्थित न होने से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने 25 सितंबर को घटनाक्रम में अजीत के साथ शामिल रहे नक्सल कमांडर लालब्रत कोल और मुन्ना विश्वकर्मा को भी पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अजीत कोल पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पन्नूगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में उसे बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया। अजीत इस समय नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। उसके सहयोगी लालब्रत कोल को जौनपुर और मुन्ना विश्वकर्मा को भी सेंट्रल जेल नैनी में रखा गया है। मामले में तीनों की एक साथ पेशी होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से लालब्रत और मुन्ना नहीं आ सके। अधिवक्ता ने बताया कि मामले में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 25 सितंबर तय की है। इस दिन तीनों को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed