फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nag Panchami today, Lava and posters were purchased

Sonebhadra News: नाग पंचमी आज, लावा और पोस्टर की हुई खरीदारी

Mon, 28 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today, Lava and posters were purchased
श्रावण मास की पंचमी तिथि को मनाई जाने वाली नाग पंचमी को लेकर रॉबर्ट्सगंज में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। परंपरागत पूजन की तैयारी में बाजारों में नाग देवता के पोस्टर और धान के लावा की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूजा की सामग्री जैसे दूध, फूल, चावल, हल्दी, मिठाई, फल आदि की खरीदारी कर पूजन की तैयारी पूरी की। शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से भय का नाश होता है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में श्रद्धालुओं ने घर-घर में नाग देवता की प्रतिमा को स्थापित कर लावा, दूध और चंदन अर्पित करने की तैयारी की। आचार्य संतोष धर द्विवेदी ने बताया कि नाग पंचमी के दिन नागराज का दर्शन कर विधिपूर्वक दूध, लावा, फूल, चंदन, हल्दी, चावल आदि अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाग पूजन और शिव आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और समस्त दोषों का नाश होता है। नाग पंचमी को लेकर पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीददारों की भीड़ बनी रही। दुकानदारों ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही और लावा, नाग पोस्टर सहित पूजन सामग्री की अच्छी खासी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed