फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mushroom will grow in AC in the district, production unit

Sonebhadra News: जिले में एसी में उगेगा मशरूम 20 लाख से लगी उत्पादन इकाई

Fri, 27 Oct 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mushroom will grow in AC in the district, production unit
सोनभद्र। जिला उद्यान कार्यालय में डीएमएफ फंड से निर्मित मशरूम उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुक्रवार को प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस केंद्र से वर्ष में चार से पांच बार उत्पादन होगा। दो चेंबर में प्रत्येक की क्षमता 1600 बैग की है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने प्रभारी मंत्री को बताया कि यह जिले का पहली वातानुकूलित मशरुम उत्पादन इकाई है। इसमें किसानों व ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने मशरुम उत्पादन, कंपोस्ट तैयार करने और स्पान उत्पादन में विभाग की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने केंद्र की सराहना करते हुए जिले के अधिकाधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामशकल, विधायक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, रामदुलार गोंड, डीएम चंद्रविजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ सौरभ गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed