फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Muri Express business missing Rs 12 lakh

मूरी एक्सप्रेस में कारोबारी से उड़ाए 12 लाख रुपये

Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 डाउन मूरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार शक्तिनगर के स्क्रैप कारोबारी को बेहोश कर उचक्कों ने बारह लाख रुपये उड़ा दिए। बेहोशी की हाल में कारोबारी रेणुकूट के बजाय विंढमगंज पहुंच गया। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

शक्तिनगर के चिल्काटांड़ बाजार में स्क्रैप (कबाड़) का कारोबार करने वाले जोगेंद्र जायसवाल की कानपुर में भी दूकान है। जोगेंद्र के मुताबिक ऊर्जांचल के बैंकों में नगदी की समस्या और बैंक से पैसा ट्रांसफर करने में आ रही दिक्कत की वजह से वह गुरुवार की शाम कानपुर से अटैची में 12 लाख रुपये लेकर शक्तिनगर के लिए शाम तीन बजे के करीब डाउन मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुआ। रात करीब नौ बजे ट्रेन के विंध्याचल पहुंचने तक सब ठीक-ठाक था। उसने साथ में लाया खाना खाया।

विज्ञापन

 

ट्रेन मिर्जापुर से निकली तो वह सो गया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर उसे ट्रेन में अर्धबेहोशी की हालत में पाया। विक्षिप्त अवस्था देख उससे पूछा गया कि कहां जाना है तो उसे बताया कि रेनूकूट। इसी बीच उसकी अटैची, मोबाइल, पैंट के अंदरूनी पाकेट में रखे करीब 20 हजार रुपये गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे विंढमगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया और पाकेट से मिली डायरी में मौजूद नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद विंढमगंज पहुंचे परिवार के लोग जोगेंद्र को शुक्रवार की शाम अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर शक्तिनगर ले गए। पीड़ित के मुताबिक घटना की सूचना रेणुकूट जीआरपी को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed