{"_id":"67be0e19277358b99c0156a9","slug":"murdered-due-to-bad-conversation-while-joking-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-124863-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हंसी-मजाक के दौरान बिगड़ी बात पर कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हंसी-मजाक के दौरान बिगड़ी बात पर कर दी थी हत्या
विज्ञापन
रेणुकापार के कासपानी में खेत की पाही पर हुई नाई की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें जुगैल थाना क्षेत्र के टापू तिराहा से पकड़ा। हत्या के पीछे आपस में खाने-पीने के दौरान हंसी-मजाक में बात बिगड़नी वजह रही।
जुगैल ग्राम पंचायत के टोला खरहरा निवासी शिवकुमार शर्मा (55) लगभग पिछले दस वर्षों से पनारी ग्राम पंचायत के कासपानी में अकेले झोपड़ी डालकर रहता था। वह गांवों में जाकर नाई का काम करता था।
रविवार सुबह लगभग आठ बजे गांव की एक महिला किसी काम से शिवकुमार को बुलाने पहुंची। काफी आवाज देने पर भी जब शिवकुमार बाहर नहीं निकला तो वह अंदर गई। वहां चारपाई पर शिवकुमार मृत पड़ा था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि जुगैल के गोसारी गांव निवासी महेंद्र खरवार (32) और अशोक खरवार (25) ने उसकी हत्या की है। सूचना पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को जुगैल थाना क्षेत्र के टापू तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों में खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद में दोनों युवकों ने शिवकुमार की हत्या कर दी। घटना के समय पहने हुए खून के छींटे लगे कपड़ों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।