फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder case registered in case of youth's death

युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Tue, 26 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of youth's death
बिल्ली गांव मोड़ के समीप सोमवार की सुबह धीरज का शव मिलने के मामले में पुलिस ने देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया। यह कार्रवाई मृतक के पिता की तहरीर पर हुई है। मुकदमा उसके दोस्त पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक धीरज के पिता कैलाश ने बताया है कि बिल्ली गांव निवासी अविनाश पुत्र राजेंद्र के साथ उनका बेटा धीरज (20) रविवार रात कहीं गया था। आरोप लगाया है कि अविनाश की प्रेमिका धीरज से भी बातचीत करती थी। ये बात अविनाश को ठीक नहीं लग रही थी। आरोप लगाया कि इसी के चलते अविनाश ने उनके बेटे की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर ओबरा पुलिस ने आरोपी अविनाश पुत्र राजेंद्र निवासी बिल्ली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि सोमवार की सुबह मृतक धीरज का शव इलायची भवन के सामने जमीन पर पड़ा मिला था। पुलिस गांव के ही कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed