फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Muharram moon visible, Islamic new year begins

Sonebhadra News: मुहर्रम का दिखा चांद, इस्लामी नया साल शुरू

Mon, 08 Jul 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Muharram moon visible, Islamic new year begins
दुद्धी। मुर्हरम का चांद रविवार को दिखने के साथ नया इस्लामी साल शुरू हो गया। चांद की तस्दीक दारुल उलूम कादरिया नूरिया मदरसा से हुई। यह इस्लामी तारीख का एक अहम महीना है। इस महीने की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) बेहद खास है।
विज्ञापन

इस्लामी तारीख में आशूरा का दिन हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में बेमिसाल शहादत की बदौलत यादगार बन गया। हजरत इमाम हुसैन ने अपने घर वालों के साथ कर्बला के मैदान में हक व इस्लाम के लिए जो शहादत पेश की वह आने वाली नस्लों के लिए जिंदा पैगाम है। कादरिया तालीमी ग्रुप के संस्थापक हजरत नसीरे मिल्लत कहते हैं कि अल्लाह के रसूल के फरमान की रोशनी में हमें नौ व दस तारीख को रोजा रखने व दसवीं की रात इबादत में करना चाहिए। शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए कुरानख्वानी करें। शहादत से सबक हासिल करते हुए शरीयत की पाबंदी करने और वक्त आने पर सच्चाई और न्याय के लिए अपना तन-मन-धन कुर्बान करने का जज्बा पैदा करें। सदर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी सेराज खान, मख्तब जब्बरिया के पूर्व प्रबंधक फतेहमुहम्मद खान, कलीमुल्लाह खान, वरिष्ठ उस्ताद जलील साह, रशीद साह, इब्राहिम खान, मुजीब खान, उस्ताद अलीरजा हवारी, खजूरी सदर डॉ. जमील आदि ने इस्लामिक नया साल की मुबारकबाद देते हुए मुहर्रम का पर्व सादगी से मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed