फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Movement made ??by health strategy

स्वास्थ्यकर्मियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 21 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 21 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Movement made ??by health strategy
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर कालेज परिसर में हुई। इसमें कर्मचारियों के आठ सूत्री मांगों पर चर्चा की गई और इसको लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


सीएमओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरूआत डा. संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर सामाजिक संरचना में सहयोग करें।
विज्ञापन


 अपनी मांगों को लेकर उन्हें संगठन को भी मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कर्मचारियों की समस्या को उठाया।

कहा कि एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधीन कार्यरत संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार के अधीन नियमित करने की मांग पिछले कई वर्ष से उठाई जा रही है लेकिन अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। संगठन के सुनील श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की मृत्यु पर आश्रित व्यक्ति को योग्यतानुसार नियुक्ति और सहायता के रूप में पांच लाख रुपये एकमुश्त प्रदान किया जाना चाहिए।

कहा कि संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारियों के समतुल्य वेतन वृद्धि, बोनस, भत्ता आदि का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

प्रदेश संयोजक अनिल सिंह ने नाको की संचालित योजनाओं के बारे मेें बताया। बैठक में सर्वसम्मति से आईसीटीसी के परामर्शदाता सुनील कुमार श्रीवास्तव को एड्स नियंत्रण कर्मचारी संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।


 बैठक में चंद्रशेखर मजुमदार, डा. राकेश, डा. विनोद, डा. राकेश मौर्य, विमल कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रवि श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, लक्ष्मण  सिंह, वाचस्पति, मयंक, रंजीत, अरुण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed