फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Movement between UP and MP remained disrupted for several hours.

Sonebhadra News: कई घंटे प्रभावित रही यूपी-एमपी के बीच आवाजाही

Sat, 08 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Movement between UP and MP remained disrupted for several hours.
यूपी को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली खस्ताहाल बाईपास सड़क पर शुक्रवार को कोटा तिराहे के पास गड्ढे में ट्रक फंस गया। इसके बाद अंतरराज्यीय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के तेलगवां बॉर्डर से खड़िया बाजार और पीडब्ल्यूडी मोड़ के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने और उनमें पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी हो गई है। इस मार्ग से भारी और ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन के कारण स्थिति और खराब हो गई है। बाइक सवारों और पैदल राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कोटा तिराहे के पास गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। उसके बगल से निकलने की कोशिश में दूसरा ट्रक भी तिरछा होकर खड़ा हो गया। इसके बाद ट्रक और ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई और आवागमन लगभग ठप हो गया। कई घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोग व्यवस्था को कोसते हुए किसी तरह अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़िया और पीडब्ल्यूडी मोड़ से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक एनटीपीसी के स्वामित्व वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। गड्ढों में पानी भरने और ओवरलोड वाहनों से राख परिवहन के कारण कई जगह सड़क धंस गई है। सड़क की मरम्मत नहीं होने का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी आशीष, कमलेश कुमार, रवि, विश्वनाथ और शैलेंद्र आदि ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed