फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Motorcyclist dies after coming under trailer wheels

Sonebhadra News: ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after coming under trailer wheels
मृत रमेश की फाइल फोटो
म्योरपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के पास मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सड़क हादसे में बाइक सवार रमेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी रमेश मंगलवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट में बी शिफ्ट की ड्यूटी करने के लिए बाइक से बलियरी से रेणुकूट की ओर जा रहा था। बताते हैं कि आरवाई सिंह घाट की पुलिया के पास वह एक ट्रेलर से पास लेने का प्रयास कर रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से रमेश सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान उसी दिशा में जा रहे ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दुर्घटना के कारण मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और जाम लग गया। सूचना पर पुलिस तथा यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया। पिपरी एसओ राजेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडाल्को अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे का कारण बने ट्रेलर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मृत रमेश की फाइल फोटो

मृत रमेश की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed