{"_id":"6706bc817cf4f1e07a07d639","slug":"mother-seated-in-pandals-devotees-were-delighted-to-see-the-tableau-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119089-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पंडालों में विराजीं मां, झांकी देख निहाल हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पंडालों में विराजीं मां, झांकी देख निहाल हुए भक्त
विज्ञापन
शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण अंचल में सजाए गए पूजा पंडालों मे बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुईं। इसके साथ ही पूजा पंडालों में पूजन अर्चन शुरू हो गया।
पहले दिन दर्शन पूजन करने के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ पहुंची। रॉबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौक, मेन मार्केट, उत्तर मोहाल, साईं चौक, पन्नूगंज मार्ग, सिविल लाइंस रोड, नई बस्ती में भव्य पूजा पंडाल सजाया गया है।
वहीं आदिशक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट मेन मार्केट और जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रह्ननगर में नवरात्र के पहले दिन से पूजन अर्चन चल रहा है। बुधवार को पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित की गई। इसके साथ ही दर्शन पूजन शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो मइया शीतला मंदिर पूरब मोहाल, दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रहीं।
वहीं शक्तिनगर क्षेत्र के पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना के साथ बुधवार से पूजा पाठ शुरू हो गई। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर पर भी दर्शन पूजन व अनुष्ठान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
ज्वालामुखी देवी का कपाट मंगला आरती के साथ भोर में खुला तब तक भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। एनसीएल बीना व कृष्णशिला कोयला क्षेत्र के साथ चंदुआर पहाड़ी स्थित श्री मोहन ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना आरती की गई।
एनसीएल बीना में पुजारी पुष्पल चक्रवर्ती द्वारा प्रातः काल गाजे बाजे के साथ श्रीराम जानकी सरोवर पंहुच विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। यजमान की भूमिका में एसके शुक्ला रहे।
एनसीएल कृष्णशिला में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान दुर्गादुर्गा एवं काली पूजा समिति बीना में अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव व्यास मुनि पाठक, कृष्णशिला में अध्यक्ष यूएन राय, सचिव सतीश, चंदुआर में अध्यक्ष नीरज दुबे, सचिव शुभम दुबे (प्रधानजी), कोषाध्यक्ष सुनील दुबे आदि मौजूद रहे।
चोपन: बुधवार को डाला स्थित मां वैष्णो मंदिर में पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह साढे़ पांच बजे मां के श्रृंगार के बाद पट खोल कर भव्य आरती की गई। वैष्णो शक्ति पीठ धाम के महंत श्रीकांत तिवारी की देखरेख में पूजन किया गया।
डाला के जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से स्थापित पूजा पंडाल में बुधवार को पूजन पाठ प्रारंभ कराकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी व अल्ट्राटेक अधिकारी बीएस राठौर ने फीता काटकर पूजा पंडाल में प्रवेश शुरू कराया। आचार्य पं. मनोज शुक्ला ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया।
शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि के व्रत को लेकर भ्रांति चल रही है। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य डाॅ. एसएन तिवारी ने बताया कि अष्टमी और नवमी का व्रत 11 अक्तूबर यानी शुक्रवार को किया जाएगा। हालांकि पारण में अंतर है। अष्टमी व्रत करने वाले श्रद्धालु व्रत का पारण 12 अक्तूबर को भोर में 5.47 बजे (सूर्योदय) से पहले करेंगे। जो लोग नौ दिन का व्रत कर रहे हैं। वह 12 अक्तूबर को सूर्योदय के बाद पारण करेंगे।