फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother's Day created human chain

मदर्स डे पर बनाई मानव शृंखला

Sat, 09 May 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 09 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother's Day created human chain

विज्ञापन
दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर राबर्टसगंज में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। इसमें बच्चों ने मां शब्द की शानदार मानव शृंखला तैयार कर सभी को अचंभित कर दिया। विद्यालय परिसर में गोष्ठी कर मां की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि मां का स्थान सभी देवताओं से भी ऊपर है।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद जालान ने कहा कि जननी ही है, जिसने हम सबको इस संसार में लाकर हम पर बड़ा उपकार किया है। मां शब्द की व्याख्या करना कठिन है। मां बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहा कि मां ममता का अनमोल खजाना है, जो हर संतान पर कुर्बान है। मां वह हस्ती है जिसके कदमों के नीचे जन्नत है। मां अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिये अपने जीवन की परवाह किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां के लिये समर्पित गीत कविताओें औरन नाटक का मंचन किया। रीतू  पटेल, उत्सव कुमार, अजय यादव, विशाल केडिया आदि बच्चों ने विभिन्न नाटक, गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में सभी बच्चों की मां को विशेषतौर पर आमांत्रित किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुषमा पांडेय, सुकीर्ति शर्मा, रीतू चतुर्वेदी, नेहा, सुमन जायसवाल, स्वाती सिन्हा, हिमांशु श्रीवास्तव, उमाकांत दूबे, जय प्रकाश, चन्द्र मोहन, बृजेश पांडेय, वीरेन्द कुमार राव, विद्यालय के वाइस चेयरमेन विमल जालान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed