फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother had said that she will feed milk to Babu after reaching Renukoot, the child kept crying near the dead body for 2 hours

Sonebhadra News: मां बोली थी, रेणुकूट पहुंच कर बाबू को पिलाएंगे दूध, 2 घंटे तक शव के पास बिलखता रहा मासूम

Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mother had said that she will feed milk to Babu after reaching Renukoot, the child kept crying near the dead body for 2 hours
दुद्धी। हाथीनाला-मुर्धवा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में निक्की (27) की मौत के बाद का मंजर रोंगटे खड़े करने वाला था। भूख से व्याकुल डेढ़ वर्षीय पुत्र दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बार-बार अपनी मां के शव की ओर देखकर बिलख रहा था। स्ट्रेचर पर मां को वह सोता समझ उसके पास जाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन


बहन ने बताया कि निक्की ने अपने बेटे से कहा था कि कुछ ही दूरी पर रेणुकूट है, पहुंच कर बाबू को दूध पिलाएंगे। बच्चे को गोद में लिए निक्की को कुछ समझ नहीं आई, वह बाइक से गिर गई, जबकि मासूम बच्चे को कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम हाथीनाला थाना से महज चार किमी दूर मुर्धवा मार्ग पर ओबरा से रेणुकूट जाते समय निक्की (27) अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में बाइक पर बैठी बहन व उसके बहनोई ने घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।


पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखे मां के शव के पास खड़ा होकर मासूम बेटा चंदन बिलखता रहा। मौसी उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रही, लेकिन बेटा बार-बार मां के पास ही जाने की जिद करता रहा।

निक्की की बहन ने बताया कि दो घंटे से मासूम चंदन भूखा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे परिजनों ने बताया कि निक्की के चार बच्चे हैं।

नैना 8, शिवानी 2, राहुल 4 और डेढ़ साल का चंदन। सभी बच्चे रो रहे हैं। इस हालत को देखकर सभी लोगों का एक ही कहना है कि इन बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed