फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother dies due to snakebite on 25th day of son birth in sonebhadra mourning in family

सोनभद्र: बेटे के जन्म के 25वें दिन मां की सर्पदंश से मौत, परिवार में मातम

Wed, 03 Nov 2021 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 05:02 PM IST
सार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत के बरयां गांव निवासी महिला की मौत सर्पदंश से हो गई। महज 25 दिन पहले महिला ने पुत्र को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
Mother dies due to snakebite on 25th day of son birth in sonebhadra mourning in family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के एक गांव में बुधवार की सुबह खेत की ओर गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महज 25 दिन पहले महिला ने पुत्र को जन्म दिया था। अब उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत के बरयां गांव का है।  
विज्ञापन


गांव निवासी धीरज विश्वकर्मा की पत्नी कुसुम (30) बुधवार की सुबह खेत की ओर गई थी। वहां उसे सांप ने डंस लिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को अचेत हाल में सीएचसी घोरावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बीते नौ अक्तूबर को कुसुम को बेटा पैदा हुआ था। दो बेटियों के बाद बेटा होने की खुशी में पूरा परिवार जश्न में डूबा था। इस बीच महिला की मौत ने खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि महिला के मौत की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत 

एक पखवाड़ा पहले दुद्धी के जाबर गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था। विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बा निवासी मुस्तकीम का पुत्र शोएब रजा (18) दुद्धी कोतवाली के जाबर गांव के पास 18 अक्तूबर को पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया था।

घटना के समय वह बाइक से कहीं जा रहा था। दुद्धी सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक पखवाड़ा तक उपचार के बाद बुधवार की सुबह शोएब की सांस थम गई। युवक के मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कुत्ता सामने आने से फिसली बाइक, दो युवक घायल

कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में मंगलवार की रात बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। करमा थाना क्षेत्र के दुधिया गांव निवासी मुन्नीलाल (30) व संतोष कुमार (22) को निजी साधन से मंगलवार रात घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि शिवद्वार में उन लोगों ने टमाटर की खेती की है।

खेत में दवा का छिड़काव करने दोनों गए थे। बाइक से लौटते समय शिवद्वार गांव में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, उसे बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed