{"_id":"67d55bcf1cd68e867c0c45b7","slug":"mother-and-child-died-in-sonbhadra-allegation-of-negligence-in-operation-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में जच्चा-बच्चा की मौत: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में जच्चा-बच्चा की मौत: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; पहुंची पुलिस
Sat, 15 Mar 2025 04:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:22 PM IST
सार
सोनभद्र के प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा की माैत के बाद पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को खून की कमी थी। डाॅक्टरों के कहने पर हम खून का प्रबंध कर रहे थे इससे पहले उन लोगों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में जच्चा-बच्चा की माैत के बाद हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीपीपी मॉडल पर लोढ़ी में संचालित एमसीएच विंग में चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगवां ब्लॉक के कम्हरिया गांव निवासी कृष्ण कुमारी (32) की शादी कुछ साल पहले राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनवारे मैरा निवासी विनोद के साथ हुई थी, जो गर्भवती थी। उचित देखभाल के लिए वह कुछ दिनों से मायके में गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा महसूस होने पर परिजन उसे लेकर नगवां सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे लेकर सुबह आठ बजे पीपीपी माडॅल पर संचालित एमसीएच विंग पहुंचे थे। जहां खून की आवयश्कता बताते हुए परिजनों को ब्लड लेने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
परिजन खून के इंतजाम में थे। इसी दौरान बिना जानकारी दिए चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालकर्मियों ने जबरन शव को एंबुलेंस में रखवा दिया। अस्पताल में दुर्व्यवस्था का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया।
चिकित्सकों पर बिना खून मौके पर आए ऑपरेशन होने से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत होना बताया गया। वहीं, परिजन लापरवाही के आरोपी चिकित्सक और प्रबंधन को मौके पर बुलाने की मांग करते हैं। हालांकि किसी ने उनसे मौके पर मुलाकत नहीं किया।
पीड़ित लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क सुनिल कुमार, डायल 112 पुलिस सहित अन्य पहुंच गये। घंटों के मानमनौवल के परिजनों ने पुलिस को शव सौंपा। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।