{"_id":"58a873a44f1c1b0970d83e81","slug":"most-of-the-19-contenders-rabrtsganj-vis","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज विस से सर्वाधिक 19 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज विस से सर्वाधिक 19 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिले और जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। 20 फरवरी तक नाम वापसी होगी। शनिवार को राबर्ट्सगंज से एक प्रत्याशी ने नाम वापस भी ले लिया। लेकिन प्रत्याशियों की ज्यादा संख्या ने प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। यदि राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की संख्या कम न हुई तो यहां ईवीएम के साथ बैलेटिंग यूनिट का इस्तेमाल हर पोलिंग बूथ पर करना होगा।
दरअसल विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जो वोटिंग मशीन इस्तेमाल की जाएगी उसमें सिर्फ 15 प्रत्याशियों के ही नाम और चुनाव चिह्न का बटन है। एक बटन नोटा का है। ऐसे में यदि किसी विधानसभा क्षेत्र से 15 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में आते हैं तो वहां ईवीएम के साथ बैलेटिंग यूनिट लगानी पड़ेगी। नामांकन और जांच के बाद अब तक जो संख्या सामने आई है, उससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा है। घोरावल विधानसभा में 13, राबर्ट्सगंज में 19, ओबरा में 11 और दुद्धी विधानसभा में अब तक नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अभी नाम वापसी की तिथि 20 फरवरी तक है। यदि इस तिथि तक राबर्ट्सगंज से चार और प्रत्याशी नाम वापस ले लेते हैँं तो ठीक वरना प्रशासन को इस क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो-दो इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करना होगा, जो मुसीबत की वजह बन जाएगी। बता दें कि अब तक चारो विधानसभाओं को मिलाकर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं।