फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than one lakh Shiva devotees offered prayers at Shivdwar

एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने शिवद्वार में टेका मत्था

Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh Shiva devotees offered prayers at Shivdwar
शिवद्वार में सावन के तृतीय सोमवार को उमा- माहेश्वर के दर्शन पुजन के लिए लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। सावन के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में बड़ी संख्या में कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवद्वार में एक लाख से अधिक शिवभक्त एवं कांवरियों ने दर्शन पूजन एवं अभिषेक किया। इसके पूर्व शुक्रवार व शनिवार को गेरुआ वस्त्र धारण किए हजारों कांवरियों ने मिर्जापुर के बरिया घाट से गंगा जल एवं सोनभद्र के विजयगढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक रामसरोवर से पवित्र जल कांवड़ में भरकर बोल बम का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक व दर्शन के लिए शिवद्वार की ओर चल पड़े। सोमवार की भोर में आरती के बाद मंदिर का कपाट खुला। लाइन पर पहले से लगे भक्तों ने दर्शन पूजन शुरू किया। देर शाम तक एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक गोपालजी, शिवद्वार चौकी प्रभारी आशीष पटेल आदि चक्रमण करते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, सतीश गिरि, अजय गिरि, शिवराज भक्तों को दर्शन पूजन कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

हर महादेव से गूंजा वातावरण
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के कोहरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को कांवरियों का जत्था हनुमान मंदिर झिंगुरदह के पास स्थित टिप्पा झरिया से जल उठाकर जलाभिषेक किया। सोमवार प्रात: काल से ही हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए जल लेकर भक्त निकले तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में कोहरौलिया, मिसरा, घरसड़ी, जवाहर नगर, चंदुआर, जमशीला, बरवानी, बस स्टैंड, बांसी, ककरी, अनपरा, डिबुलगंज, बैरपान, सिदहवां, के कई सौ कांवरिया श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी रामचंद्र गिरी व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। इसी क्रम में सीएचपी शिव मंदिर, चंदुआर मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी शिव मंदिर, बीना कालोनी शिव मंदिर, सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से शाम तक शिव भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed