फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 90 cases came in Samadhan Divas, only 13 were resolved

Sonebhadra News: समाधान दिवस में 90 से अधिक मामले आए, सिर्फ 13 का निस्तारण

Sat, 22 Jun 2024 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
More than 90 cases came in Samadhan Divas, only 13 were resolved
जनता की समस्या का निस्तारण करने के लिए शनिवार को सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न थानों में आए 90 से अधिक मामलों में 13 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। अन्य मामले के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गठित की गईं। जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 19 मामले आए। इसमें चार मामले मौके पर निस्तारित किए गए। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की सात टीमें गठित करके मौके पर भेजा गया। इस मौके पर कोतवाली सतेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घोरावल, कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 22 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पांच मामलों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। तीन टीमें राजस्व व पुलिस की संयुक्त रूप से बनाकर निस्तारण के लिए क्षेत्र में भेजी गई। अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इस मौके पर सीओ राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, राजस्व निरीक्षक मटरुलाल, लेखपाल योगेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, रामआसरे, जगदीश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोन, प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का समाधान कराया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक कुल 40 मामले आए, इसमें तीन मामले मौके पर निस्तारित किए गए। इसमें दो राजस्व व एक पुलिस से संबंधित मामला रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि रहे।

चोपन, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। यहां राजस्व से संबंधित छह प्रार्थना पत्र तथा पुलिस से संबंधित दो प्रार्थना पत्र मिले। इसमें पुलिस से संबंधित एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व के छह और पुलिस से जुड़े एक मामले के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपराध निरीक्षक इरफान अली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से करमा थाने में आए मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed