{"_id":"67c1f253a2a423087e0798dd","slug":"more-than-7000-girl-students-only-153-applications-for-bicycle-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124957-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 7000 से अधिक छात्राएं, साइकिल के लिए सिर्फ 153 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 7000 से अधिक छात्राएं, साइकिल के लिए सिर्फ 153 आवेदन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं की संख्या अधिक होने के बाद भी जिम्मेदार उन्हें सरकार की योजना का लाभ दिलाने में पीछे हैं। इन विद्यालयों के कक्षा छह में सात हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं हाेने के बावजूद निशुल्क साइकिल योजना के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बेहद कम है। विभागीय अधिकारियों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता से छात्राएं सरकार की योजना से वंचित हैं।
आदिवासी बहुल जिले में जनजाति वर्ग की छात्राओं को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए जनजाति विकास विभाग की तरफ से यूनिफार्म में बाइसिकिल योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जनजाति वर्ग की छात्राओं को कक्षा छह, कक्षा नौ और कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर 3300 रुपये की निशुल्क साइकिल दी जाती है। पांच वर्ष में सिर्फ एक बार निशुल्क साइकिल मिलेगी। आंकड़ों पर गौर करें तो चालू शिक्षा सत्र में माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में सिर्फ कक्षा छह में सात हजार से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं। निशुल्क साइकिल योजना के लिए इनमें से अभी तक सिर्फ 153 आवेदन ही आए हैं। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव का कहना है कि कक्षा नौ और कक्षा 11 की तुलना में इस वर्ष कक्षा छह के छात्राओं के कम आवेदन आए हैं। आवेदन बढ़ाने के लिए डीआईओएस से कहा गया है।
-- -
ऐसे मिलता है योजना का लाभ
जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार जनजाति विकास विभाग की तरफ से संचालित बाइसिकिल योजनांतर्गत कक्षा छह में यदि 60 छात्राओं को साइकिल दी जाती है तो कक्षा नौ और 11 में सिर्फ 20-20 छात्राओं को साइकिल दी जा सकती है। कक्षा छह की तुलना में कक्षा नौ और कक्षा 11 में 60-20 के अनुपात में साइकिल दी जाती है। कक्षा नौ में 285 और कक्षा 11 में 257 आवेदन आए हैं। इस हिसाब से अभी करीब 250 छात्राओं को ही साइकिल देने के लिए प्रस्ताव भेजा जा सकता है।