फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 30% of the city's electricity transformers are unsafe

Sonebhadra News: शहर के तीस फीसदी से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर असुरक्षित

Thu, 15 May 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
More than 30% of the city's electricity transformers are unsafe
सोनभद्र। जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज शहर में मौजूद कुल 194 ट्रांसफाॅर्मरों में से 62 असुरक्षित हैं। इनकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के कारण हादसे भी होते रहे हैं। पिछले तीन साल में ट्रांसफॉर्मर जलने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी इनकी सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल यह है कि नगर में अतिव्यस्त धर्मशाला चौक पर टेढे़े़ खंभों पर 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर टिका है, तो कचहरी तिराहे, नवीन मंडी समिति और अन्य स्थानों पर लगे हाईवोल्टेज के ट्रांसफाॅर्मराें के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इतना ही नहीं, कई ट्रांसफार्मरों का सुरक्षा घेरा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

आग लगने के बाद भी सुरक्षा घेरा नहीं बना
नगर स्थित मछली गली के मोड़ पर दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। जमीन से महज डेढ़ से दो फीट की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के पास सुरक्षा घेरा नहीं है। लगभग एक साल पहले यहां के एक ट्रांसफाॅर्मर में ओवरहीटिंग के चलते आग भी लग चुकी है। इसके बाद कुछ दिनों तक यहां ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। घनी आबादी के बीच ट्रांसफॉर्मर होने के बावजूद यहां सुरक्षा घेरा नहीं बन सका है। ट्रांसफाॅर्मर के तार भी क्षतिग्रस्त हैं। पशुओं एवं राहगीरों के इसकी चपेट में आने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गेट के सामने खुले में है ट्रांसफाॅर्मर
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नवीन मंडी समिति के गेट के पास ट्रांसफाॅर्मर लगा है। यहां भी सुरक्षा घेरा नहीं है। मंडी में सुबह-शाम लोगों की भीड़ होती है। बड़े वाहन भी आते हैं। बावजूद इसके बिजली निगम लापरवाह बना हुआ है। बरसात के दिनों में हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा घेरा क्षतिग्रस्त, नहीं हुई मरम्मत

रॉबर्ट्सगंज नगर के कचहरी तिराहे के पास मोड़ पर एक स्थान पर तीन ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इनके पास पहले सुरक्षा घेरा लगा था। मगर मौजूदा समय में वह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह, अखाड़ा मोहाल में ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रांसफॉर्मर तक पशु-पक्षी पहुंच जा रहे हैं। सड़क किनारे खुले में ट्रांसफाॅर्मर होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।

---

लटक गया है ट्रांसफॉर्मर

नगर के अतिव्यस्त चौराहा धर्मशाला पर 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर बिजली के खंभो पर लगा है। किसी वाहन के धक्के से एक खंभा टेढ़ा हो गया है। इससे उस पर रखा ट्रांसफाॅर्मर भी लटक गया है। वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि यह घटना अप्रैल में हुई थी। मगर अब तक बिजली निगम खंभा दुरुस्त नहीं करा सका है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
----


अनपरा में तीन जगह खुले में हैं ट्रांसफाॅर्मर
अनपरा/रेणुसागर। नगर पंचायत अनपरा में तीन स्थानों पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे गए हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने से बिजली की मांग बढ गई है। इसके कारण अधिकांश ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड पर हैं और गर्म होकर ट्रिप हो रहे हैं। रेणुसागर क्षेत्र में कई ट्रांसफॉर्मर असुरक्षित हैं। अनपरा के सिनेमा रोड पर ट्रांसफाॅर्मर खुले में रखा है। औड़ी मोड़ के पास ट्रांसफाॅर्मर के पास घेरा बना है, मगर वहां आसपास दुकानें लगती हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास बिना सुरक्षा घेरा के रखे ट्रांसफाॅर्मर से आग लगने की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके यहां सुरक्षा घेरा नहीं लग सका है। नगर के मध्य महावीर चौराहा पर बिना सुरक्षा ट्रांसफाॅर्मर लगा है। लेकिन यहां लोहे की जालियां एवं बाउंड्रीवॉल से घेरा नहीं बनाया जा सका है। सुरक्षा घेरा न होने की वजह से मवेशियों, बच्चे व वाहनों के इसकी चपेट में आने का भय बना है।


नगर में जिन स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर के पास सुरक्षा घेरा नहीं है, उन्हें सुरक्षित करने के लिए बिजनेस प्लान में लिया गया है। बजट मिलने पर सुरक्षा घेरा लगाया जाएगा। धर्मशाला चौक पर वाहन के धक्के से ट्रांसफॉर्मर का खंभा टेढ़ा होने की सूचना है। जल्द ही उसे दुरुस्त कराया जाएगा। वहां जगह नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर दूसरी जगह नहीं लगाया जा सकता।

- एसके सिंह, एसडीओ-रॉबर्ट्सगंज बिजली निगम।


ठेले पर फल व सब्जी बेचने वालों को ट्रांसफॉर्मर से दूर दुकानें लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। क्षेत्र में कई ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित करने के लिए सर्वे हुआ है। प्रस्ताव भी गया है, जल्द कार्य करा दिया जाएगा। -अविनाश श्रीवास्तव, जेई-बांसी उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed