फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Moorie express train break jam

मूरी एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक जाम

Tue, 17 Apr 2018 11:18 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 17 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
जम्मूतवी से संभलपुर जा रही मूरी एक्सप्रेस का ब्रेक मंगलवार की सुबह जाम हो गया। इससे ट्रेन से धुआं निकलने लगा। यह संयोग था कि ब्रेक तब जाम हुआ, जब ट्रेन खैराही रेलवे स्टेशन पर सुबह सात खड़ी हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मरम्मत के बाद ट्रेन एक घंटे बाद आठ बजे गंतव्य को     रवाना हुई।  
विज्ञापन

जम्मूतवी  से संभलपुर को जाने वाली 18102 मूरी एक्सप्रेस खैराही  रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब सात बजे पहुंची। इस दौरान उसके बोगी नंबर एस फोर का ब्रेक जाम हो गया। इससे उसमें से धुंआ निकलने लगा। लोगों ने ट्रेन के गार्ड और स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इस पर तत्काल रेलवे के मैकेनिकल विभाग कर्मी जाम ब्रेक को सही करने में जुट गये। एक घंटे में उसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। चोपन ः उधर खैराही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एएन तिवारी का कहना है कि मंगलवार को सुबह करीब सात बजे आई मूरी एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस फोर का ब्रेक सू जाम हो गया था। उसे करीब 15 मिनट में ही दुुरूस्त कराकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed