फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Money rained in the market on 3rd, turnover

Sonebhadra News: तेरस पर बाजार में बरसा धन, सवा सौ करोड़ से अधिक का कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Money rained in the market on 3rd, turnover
सोनभद्र। धनतेरस पर शुक्रवार बाजार में जमकर धन बरसा। खरीदारी के लिए पूरे दिन बाजारों में भीड़ लगी रही। सोना-चांदी के आभूषणों के अलावा बाइक और कार की खूब बिक्री हुई। इलेक्ट्रानिक सामान ओर बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। उम्मीद से भी अधिक कारोबार से व्यापारी उत्साहित दिखे। दीपोत्सव के पहले दिन करीब सवा सौ करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। अगले दो दिन में व्यापार और चढ़ने का दावा किया जा रहा है। पिछले साल करीब 80 करोड़ का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए बाजार में कई दिन पहले से तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार की सुबह से ही अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सजाकर दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में जुटे थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबसे अधिक बिक्री सराफा व आटो मोबाइल क्षेत्र में ही देखने को मिली। इसके अलावा कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल दुकानदारों ने भी उम्मीद से अधिक बिक्री की। दुकानदारों ने पहले से ही टेंट लगाकर दुकान सामग्री सजाकर रख ली थी। दोपहर बाद बाजार में तेजी आई, जो शाम होते-होते चरम पर पहुंची। त्योहारों को शुभ बनाने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे और अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा तो सराफा दुकानें भी भीड़ से गुलजार रहीं। बाइक और चार पहिया वाहनों के शोरूम से कई ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा। मनपसंद रंग और मॉडल की उपलब्धता न होने के कारण वह बुकिंग कराकर ही लौट गए। संचालकों ने उन्हें अगले दो-तीन में डिलीवरी देने का भरोसा दिया। इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीदारी में रुझान दिखा।
विज्ञापन

खूब बिकी बाइक और कार
धनतेरस पर सबसे ज्यादा कारोबार ऑटो मोबाइल्स सेक्टर का रहा। महिंद्रा वाहनों के अधिकृत विक्रेता अग्रवाल ऑटो सेल्स के संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार 52 गाड़ियां बिकी थीं। इस बार 65 गाड़ियों की डिलीवरी दी गई है। वहीं टाटा के डीलर ट्राइडेंट व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धनतेरस के लिए 80 वाहनों की बुकिंग थी, लेकिन उपलब्धता न होने से सिर्फ 30 की ही डिलीवरी दी जा सकी। शेष वाहन दीपावली तक देने का ग्राहकों को भरोसा दिया गया है। कामाख्या टीवीएस के संचालक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि टीवीएस की चार सौ से अधिक गाड़ियों की बिक्री धनतेरस पर हुई है। दीपावली के लिए भी लोगों ने वाहन बुक कराए। उधर, हीरो, होंडा, बजाज आदि कंपनियों के शोरूम पर भी दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए पूरे दिन भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में इतना कारोबार का अनुमान::
ऑटो मोबाइल्स सेक्टर: 60 करोड़
सराफा: 20 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स सामान: 10 करोड़
बर्तन, कपड़ा: 15 करोड़
मिठाई व गिफ्ट आइटम: 05 करोड़
मूर्ति, किराना, सजावटी सामान व अन्य: 10 करोड़
इस बार धनतेरस पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा। सुबह से ही खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। पूरे जिले में करीब सवा सौ कराेड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। आगे भी बेहतर की उम्मीद है। -रतनलाल गर्ग, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed