फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Money anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि

Fri, 21 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Money anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi
राबर्ट्सगंज में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। इस उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 3 व 4 दलित बस्ती में मास्क का वितरण किया। इस दौरान लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 17 ब्रह्ननगर मोहल्ले में सैनिटाइज किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जो किया वह आज भी सबके सामने है। इसी लिए उनकी पुण्य तिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश सचिव एवं वाराणसी के प्रभारी कमलेश ओझा, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, पूर्व महासचिव कन्हैया पांडेय, पूर्व महासचिव प्रमोद पांडेय, उपाध्यक्ष इं. शिवप्रसाद, राजू पांडेय, प्रदीप चौबे, सीता राव, प्रांजल श्रीवास्तव, विनोद पाठक ,देवेंद्र शर्मा, शंकर लाल भारती, अंकित केजरीवाल, विकास श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सौरभ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, आतंकवाद विरोधी दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, समस्त थानों, कार्यालयों के पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, कार्यालय व जनपद के समस्त थानों और कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे मानवजाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करेंगे और मानव-जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed