{"_id":"64cd2e46a5f4716c9109ece4","slug":"mlas-son-shot-tribal-youth-case-registered-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1852-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विधायक पुत्र ने आदिवासी युवक को मारी गोली, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विधायक पुत्र ने आदिवासी युवक को मारी गोली, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में भाजपा विधायक के पुत्र ने आदिवासी युवक को गोली मार दी। गोली युवक की हथेली में लगी। बृहस्पतिवार देर शाम हुई घटना से पुलिस महकमे के साथ राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के बुढ़ी माई मंदिर के पास हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विधायक पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
सिंगरौली के विधायक रामलल्लू बैस का पुत्र विवेकानंद बैस उर्फ विवेक साथियों संग चार पहिया वाहन से कहीं जा रहा था। गाड़ी के आगे बाइक से चल रहे आदिवासी युवक सूर्या खैरवार (35) से पास लेने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच विवेक ने सूर्या को लक्ष्य कर असलहे से गोली चला दी। गोली सूर्या की हथेली में लगी। सरेराह हुई घटना की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामला सत्तारूढ़ भाजपा विधायक से जुड़ा होने के चलते राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई। पुलिस ने देर रात विधायक पुत्र के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को इस मामले में एससी-एसटी की धारा भी बढ़ा दी गई। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
पहले भी कर चुका है कई वारदात
शक्तिनगर। भाजपा विधायक का पुत्र विवेकानंद अपने कारनामों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहा है। उस पर इससे पहले एक वन कर्मी सहित पार्टी के ही नेता पर फायरिंग व मारपीट का आरोप लग चुका है। पुलिस के मुताबिक विवेकानंद उर्फ विवेक के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।