फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA seal two crusher plant

विधायक के दो क्रशर प्लांट सील

Sun, 24 Jan 2016 11:05 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Sun, 24 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
MLA seal two crusher plant
दुद्धी के एसडीएम ने शनिवार की रात बभनी थानाक्षेत्र के चपकी और करमघट्टी गांव में रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के दो क्रशर प्लांट सील कर दिए। साथ ही बरवाटोला में एक खदान भी सील कर दी। एसडीएम ने बताया कि अवैध ढंग से क्रशर प्लांट और खदान संचालित करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन



शनिवार रात करीब आठ बजे फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी चपकी क्रशर प्लांट पर पहुंचे और कर्मचारियों से कागजात मांगे, लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके। करमघट्टी में भी क्रशर प्लांट से संबंधित कागजात नहीं मिले। इसके बाद एसडीएम ने बरवाटोला में पत्थर की खदान में छापेमारी की।
विज्ञापन



यहां एक व्यक्ति के नाम से दो एकड़ पट्टा है, लेकिन खनन कई एकड़ में कराया गया है। एसडीएम ने कार्य बंद करा दिया। उपजिलाधिकारी डा. विश्राम सिंह ने बताया कि बभनी के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कासिम हुसैन का चपकी और करमघट्टी में क्रशर प्लांट था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में प्रमुख दोनों प्लांट बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को बेच चुके हैं। खनन नियमों को ताक पर रख कर दोनों क्रशर प्लांट संचालित किए जा रहे थे। इसी तरह बीजपुर थानाक्षेत्र के अंजानी गांव निवासी सलीम के नाम बरवाटोला में दो एकड़ का पट्टा है, लेकिन खनन कार्य सीमा क्षेत्र से बढ़ कर कराया गया है।



इसकी शिकायत कुछ लोगों ने की थी, जांच करने पर सही निकली। इसलिए दोनों क्रशर प्लांट और खदान को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया अवैध खनन कराने और क्रशर प्लांट संचालित करने वालों से राजस्व वसूली करने और उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed